Sunday, 16 November 2025

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर डिबाई दोराहे से कुबेर इंटर कॉलेज तक निकाली गई भव्य एकता यात्रा

 सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर डिबाई दोराहे से कुबेर इंटर कॉलेज तक निकाली गई भव्य एकता यात्रा




डिबाई(केपीसिंह चौहान)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में डिबाई दोराहे से कुबेर इंटर कॉलेज तक राष्ट्रीय एकता यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भीमपुर दोराहे पर पूर्व एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया का ब्लांक प्रमुख-आनन्द लोधी की अगुवाई में आनंद फैमिली रेस्टोरेंट पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद सभी अतिथियों ने महारानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत मंच से संयुक्त रूप से पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया, बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला अध्यक्ष विकास चौहान तथा डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता यात्रा का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय एकता यात्रा में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। समारोह की श्रृंखला में पवन प्रधान की संयुक्त टीम ने फायर स्टेशन के पास कैंप लगाकर स्वागत किया। रामनगर में रनवीर प्रधान ने तथा मथुरिया इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक राम सिंह लोधी एवं रविंद्र सिंह डैनी ने एकता यात्रा का जोरदार स्वागत किया। वहीं वी.डी. क्लिनिक के डॉ. बलबीर सिंह लोधी और डॉ. प्रदीप कुमार लोधी ने भी यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और अतिथियों को माल्यार्पण किया। कुबेर इंटर कॉलेज पहुंचने पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान और डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच से वक्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अदम्य साहस, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और 150 वीं जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली में संभ्रांत नागरिकों व ग्राम प्रधानों से किया परिचय

 कानून व्यवस्था को कायम रखना हमारी प्राथमिकता-प्रखर पाण्डेय डिबाई(केपीसिंह चौहान)। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी प्रखर पाण्डेय की अध्यक्ष...