Thursday, 18 August 2022

खेत पर चारा काटने गयीं महिला की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम

 खेत पर चारा काटने गयीं महिला की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम


डिबाई(केपीसिंह)। कोतवाली के सामने वाली गली में सुबह करीब साढ़े छह बजे भगवान देवी पत्नी रामवीर अपने घर के नजदीक खेत से चारा काटने गयीं। चारा काटते समय सर्प ने हाथ की उगली में काट लिया। परिजनों ने कई डाक्टरों से इलाज कराया फिर भी भगवान देवी की मौत हो गयीं बताया जाता है कि रामवीर महनत मजदूरी करके अपने. परिवार का पालन पोषण करता है भगवान देवी की अकस्मात सर्प के काटने से मौत हो जाने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को देखने के लिए महिला पुरूषों का ताता लग गया। परिवार की महिलाओं व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

अहमदगढ़ थाना पुलिस ने खनन माफियाओं पर की बड़ी कार्यवाही 4 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक मशीन ट्रैक्टर को किया सीज

थाना प्रभारी की खनन माफियाओ को खुली चेतावनी नहीं होने दिया जाएगा बिना परमिशन के क्षेत्र में खनन शिकारपुर(अशोक पाठक)।  रविवार को अहमदगढ़ थाना...