Tuesday, 2 June 2026

बुलंदशहर पहुचीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह, बालाजी दरबार में की मंगल आरती

 


शिकारपुर (अशोक पाठक) । बुलंदशहर के कृष्णा नगर में स्थित श्री बालाजी महाराज के दिव्य धाम बालाजी दरबार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार बबीता सिंह का आगमन हुआ। तत्पश्चात बबीता सिंह एवं उनके भाई अरविंद रावत, परिजनों ने अपने स्वर्गीय पिता रामपाल रावत की पुण्य स्मृति में नमन करते हुए मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर दीप यज्ञ एवं मंगल आरती सम्पन्न की। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष, बबीता सिंह का सनातन धर्म के प्रति आस्था एवं श्रद्धा विश्वास बेहद अटूट है। बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज ने बबीता सिंह की  सनातन धर्म के लिए समर्पित विचारधारा को राजनैतिक क्षेत्र में प्रसारित करना राजनैतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक सभी दृष्टि कोण से बहुत ही सराहनीय बताया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस श्योपाल सिंह, राष्टीय उपाध्यक्ष किसान यूनियन मांगेराम त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करणवीर सिरोही, ग्राम प्रधान मनोज चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल, सभासद सुनील शर्मा, संजय गोयल, ब्रजेश गर्ग, प्राची गर्ग, नरेश वर्मा, सोवेंद्र गुर्जर, समाजसेवी भरत गौड़, भाजपा नेत्री पूजा गुप्ता, सुमन शर्मा, कुसुम सैनी, कमल मकवाना, संजय शर्मा, आर के गर्ग, आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।

साइकिल चलाएं, बीमारियां भगाएं: सेहत और पर्यावरण की सच्ची साथी बनी साइकिल

चिकित्सक भी दे रहे साइकलिंग की सलाह, फिटनेस के लिए बढ़ा लोगों का रुझान

शिकारपुर। (अशोक पाठक)

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल एक बार फिर लोगों की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती दिखाई दे रही है। बदलती जीवनशैली, बढ़ते प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच लोग फिट रहने के लिए साइकिल का सहारा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा भी नागरिकों से पेट्रोल-डीजल के उपयोग को कम कर सार्वजनिक परिवहन एवं साइकिल के प्रयोग को बढ़ावा देने की अपील की जा चुकी है। इसके बाद लोगों में साइकिलिंग के प्रति रुचि तेजी से बढ़ी है।


कभी आम आदमी की सवारी मानी जाने वाली साइकिल आज फिटनेस का प्रतीक बन गई है। सुबह और शाम नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग साइकलिंग करते हुए दिखाई देते हैं। चिकित्सकों के अनुसार नियमित साइकिल चलाने से शरीर की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं, रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी लोगों को प्रतिदिन कम से कम पांच किलोमीटर साइकिल चलाने की सलाह दे रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है। ऐसे में अनेक लोगों ने फिटनेस के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया है। साइकिल न केवल ईंधन की बचत करती है बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बीमारी के बाद शुरू की साइकलिंग

नगर निवासी 70 वर्षीय मनवीर शर्मा बताते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए वे काफी समय से नियमित रूप से साइकिल चला रहे हैं। वे प्रतिदिन शिकारपुर से पहासू तक साइकिल यात्रा करते हैं। वहीं अजय शर्मा भी प्रतिदिन सुबह साइकिल चलाते हैं। उनका कहना है कि बीमारी के दौरान लोगों ने उन्हें साइकिल चलाने की सलाह दी थी, जिसके बाद उन्होंने इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया और अब वे स्वयं को पहले से अधिक स्वस्थ महसूस करते हैं।

मोहल्ला चौक निवासी पंकज शर्मा बताते हैं कि कुछ समय पहले उनका वजन काफी बढ़ गया था। चिकित्सकों और परिचितों की सलाह पर उन्होंने दौड़ लगाने के साथ साइकिल चलाना शुरू किया। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन गई। उनका कहना है कि यदि दो दिन साइकिल न चला पाएं तो शरीर में सुस्ती और अस्वस्थता महसूस होने लगती है।नगर के पहासू रोड और बालाजी मार्केट स्थित साइकिल दुकानों पर आधुनिक गियर वाली साइकिलों की मांग लगातार बढ़ रही है। दुकानदार मुमताज मलिक के अनुसार बाजार में विभिन्न कंपनियों की साइकिलें उपलब्ध हैं, जिनमें गियर वाली साइकिल युवाओं और बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। इनकी कीमत लगभग पांच हजार रुपये से लेकर बीस हजार रुपये तक है। भले ही शहरों में मोटरसाइकिल और स्कूटी का चलन बढ़ गया हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी साइकिल लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। करैना निवासी 70 वर्षीय रामेश्वर बताते हैं कि उनके समय में साइकिल ही सबसे भरोसेमंद और सुलभ साधन हुआ करती थी। आज भी वे साइकिल चलाना पसंद करते हैं और मानते हैं कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है विश्व साइकिल दिवस पर विशेषज्ञों का भी यही संदेश है कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है। यह सेहत की साथी, प्रदूषण की दुश्मन और पर्यावरण संरक्षण की मजबूत कड़ी है। यदि लोग अपने दैनिक जीवन में साइकिल को शामिल करें तो न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि समाज और पर्यावरण को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

Monday, 1 June 2026

किसान पंचायत में अधिकारियों को किसानों ने सुनाई खरी खोटी

 दो दिन में किसानों को खाद नहीं मिला तो उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी:भाकियू अराजनैतिक

किसान पंचायत में अधिकारियों को किसानों ने सुनाई खरी खोटी



किसान पंचायत के दौरान कई बार बीच-बीच में अधिकारी और किसानों के बीच में देखने को मिली तीखी नौकझोक

शिकारपुर (अशोक पाठक)। तहसील सभागार में सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले किसानों की एक बैठक हुई। जिसमें किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्तालाप एवं  मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया। चौधरी कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में किसानों की समस्याएं सुनी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी रहे ।इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह शिकारपुर तहसीलदार गौरव बिश्नोई शिकारपुर एसडीओ विद्युत विभाग बीडीओ  शिकारपुर सीएचसी प्रभारी शिकारपुर पहासू एग्रीकल्चर विभाग के अधिकारी कोऑपरेटिव के अधिकारी व अन्य कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। किसानों की समस्याओं पर मीटिंग हॉल में बिंदुबार चर्चा की गई। जिसमें सोसाइटियों पर यूरिया की उपलब्धता एवं सभी किसानों को समय से यूरिया उपलब्ध कराया जाए गांवाे को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जाए ।जर्जर लाइन बदली हो 11000 की लाइन के नीचे जाल लगाया जाए। आवश्यकता पड़ने पर विद्युत पोल लगाया जाए ।ओवरलोड की शिकायत पर उपभोक्ता की समस्या का समाधान हो चेकिंग के नाम पर अवैध उगाई बंद हो। आवारा पशु गौशाला भेजे जाएं। लेखपाल कानूनगो के द्वारा जो प्राइवेट कर्मचारी रखे हुए हैं उनके द्वारा अवैध उगाई बंद हो। सरकारी अस्पताल में जो दवाई उपलब्ध हैं वह सरकारी अस्पताल से दी जाएं ।प्राइवेट मेडिकल स्टोर को ना लिखी जाए। दाखिल खारिज के नाम पर अवैध उगाई बंद हो समय सीमा पर दाखिल खारिज हो। साधन सहकारी समिति याकूबपुर पर खाद की उपलब्धता 2 दिन के अंदर कराई जाए। 10% विद्युत बिल पर जो सरकार ने बढ़ाया है पुन विचार कर वापस हो। गांव में सड़क नाली का निर्माण कराया जाए। शिकारपुर जहांगीराबाद मार्ग का निर्माण जल्द हो। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर उतरने चढ़ने के लिए बुलंदशहर बदायूं मार्ग पर रास्ता दिया जाए ।2026 - 27 के सर्किल रेट का लाभ उन किसानों को भी दिया जाए जिनकी जमीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे में जा रही है। व अन्य समस्याओं को लेकर वार्तालाप की गई ।उप जिलाधिकारी  के द्वारा दो दिन के अंदर सभी खाद्य सोसाइटियों पर खाद्य की उपलब्धता का आश्वासन दिया व अन्य बिंदु पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया ।मांगेराम त्यागी ने कहा कि यदि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई तो उसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी ।कुछ अधिकारी जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं ऐसे अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को दी जाएगी।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम जितेंद्र चाहर ठाकुर प्रदीप गौड़ धीरज चौहान नरेंद्र राव नीतू चौधरी अनूप बाबा लाला चौधरी देवेंद्र सिंह संजय चौधरी पप्पू चौधरी अमित चौधरी रवि करण सिंह बच्चू सिंह ब्ले सिंह मनीष चौधरी विकास चौधरी सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

सफाई मित्र शिव कुमार को सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई

 सफाई मित्र शिव कुमार को सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई

शिकारपुर। (अशोक पाठक) सोमवार को नगर पालिका परिषद शिकारपुर के नियमित सफाई मित्र 


 शिवकुमार  अपनी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाएँ प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में सोमवार  को कार्यालय नगर पालिका परिषद शिकारपुर में एक गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी  नीतू सिंह  द्वारा शिवकुमार  को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उन्हें भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का चित्र, स्मृति स्वरूप भेंट किया गया तथा मिष्ठान देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही शिवकुमार  को उनके भविष्य निधि (पी.एफ.) खाते में संचित धनराशि का ब्याज सहित भुगतान पत्र भी प्रदान किया गया। नगर पालिका परिषद शिकारपुर परिवार द्वारा  शिवकुमार की वर्षों की निष्ठापूर्ण, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएँ की गईं।

बुलंदशहर पहुचीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह, बालाजी दरबार में की मंगल आरती

  शिकारपुर (अशोक पाठक) । बुलंदशहर के कृष्णा नगर में स्थित श्री बालाजी महाराज के दिव्य धाम बालाजी दरबार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्...