सफाई मित्र शिव कुमार को सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई
शिकारपुर। (अशोक पाठक) सोमवार को नगर पालिका परिषद शिकारपुर के नियमित सफाई मित्र
शिवकुमार अपनी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाएँ प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में सोमवार को कार्यालय नगर पालिका परिषद शिकारपुर में एक गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह द्वारा शिवकुमार को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उन्हें भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का चित्र, स्मृति स्वरूप भेंट किया गया तथा मिष्ठान देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही शिवकुमार को उनके भविष्य निधि (पी.एफ.) खाते में संचित धनराशि का ब्याज सहित भुगतान पत्र भी प्रदान किया गया। नगर पालिका परिषद शिकारपुर परिवार द्वारा शिवकुमार की वर्षों की निष्ठापूर्ण, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएँ की गईं।

No comments:
Post a Comment