Sunday, 7 June 2026

अहमदगढ़ थाना पुलिस ने खनन माफियाओं पर की बड़ी कार्यवाही 4 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक मशीन ट्रैक्टर को किया सीज

थाना प्रभारी की खनन माफियाओ को खुली चेतावनी नहीं होने दिया जाएगा बिना परमिशन के क्षेत्र में खनन


शिकारपुर(अशोक पाठक)।  रविवार को अहमदगढ़ थाना पुलिस ने अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने वाले 4 ट्रैक्टर ट्राली और एक मिट्टी खोदने वाले ट्रैक्टर मशीन को पकड़ा और अहमदगढ़ थाना पुलिस की कार्यवाही से मिट्टी का खनन करने वालों में मचा हड़कंप। पुलिस ने मिट्टी से भरे 4 ट्रैक्टर ट्राली और (न्यू लोडर) एक मिट्टी खोदने वाले ट्रैक्टर और मशीन को पकड़ कर किये गए सीज।थाना प्रभारी निरीक्षक वीडी गंगवार के सामने खनन माफियाओं की एक नहीं चली सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार और ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जाने के बाद सिफारिशों का दौर हुआ शुरू इस मामले में सफेद पोश नेताओं के भी घनघनाते रहे फोन। अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बोले बिना परमिशन के थाना क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा किसी प्रकार का खनन पुलिस ने देर रात सालवानपुर गांव के जंगलों से अवैध मिट्टी का खनन करने वाले 4 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक मशीन ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया है।


इस संबंध में अहमदगढ़ थाना प्रभारी का कहना है कि सभी ट्रैक्टर ट्राली और मशीन को सीज कर खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। फिलहाल अहमदगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा है कि क्षेत्र में कोई भी अवैध काम नहीं होगा बर्दाश्त करूंगा सख्त कार्यवाही।

No comments:

Post a Comment

भीमपुर दोराहे पर हुआ यात्रा का समापन, छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ बढ़ाया उत्साह

  दानपुर से निकली विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र भीमपुर दोराहे पर हुआ यात्रा का समापन, छात्र-छात्राओ...