दानपुर से निकली विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
भीमपुर दोराहे पर हुआ यात्रा का समापन, छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ बढ़ाया उत्साह
डिबाई(केपी सिंह चौहान)। पार्टी के निर्देशानुसार बुधवार को दानपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ दानपुर ब्लॉक क्षेत्र से हुआ। कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।
यात्रा में जनता इंटर कॉलेज दानपुर, दुर्गा पब्लिक स्कूल और पेस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने भी अनुशासन और सेवा भावना का परिचय देते हुए यात्रा की व्यवस्था में सहयोग किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता तिरंगा यात्रा का विशेष आकर्षण रही। तिरंगा यात्रा में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए नौजवान देशभक्तो ने तिरंगा यात्रा में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा के नारे लगाते हुए यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, दानपुर मंडल प्रभारी पर्वेंद्र देशवाल, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पिंटू लोधी, किसान मोर्चा के मलखान सिंह लोधी, जयप्रकाश सिंह, कल्याण सिंह, जितेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह लोधी, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, विजय सिंह आर्य, केपी सिंह पूर्व आईजी तथा अजय कुमार लोधी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा धीरज लोधी, करुणेश चतुर्वेदी, वासुदेव सूर्यवंशी, नरेश शर्मा, हरिओम सिंह, पूनम सिंह, ममता रानी और चंचल राजपूत समेत बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।



No comments:
Post a Comment