Sunday, 11 May 2025

नरौरा में धूमधाम के साथ निकाली भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा

 नरौरा में धूमधाम के साथ निकाली भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा 


डिबाई (केपीसिंह चौहान)। नगर पंचायत क्षेत्र नरौरा में परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई श्री सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय में भगवान परशुराम जी की विषेश पुजा अर्चना हुई। जिसका शुभारंभ नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति उत्तर प्रदेश ने पुजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय नरवर नरौरा से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई  दीनदयाल चौक के पास शिवशक्ति आश्रम पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में क्षेत्र के राजघाट,नरौरा,रामघाट,डिबाई,कर्णवास बेलौन आदि ग्रामों के ब्राह्मणों ने बढ़-चढ़कर भाग भाग लिया। शोभायात्रा पुलिस प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के संपन हुई शोभायात्रा इस दौरानआचार्य महेश प्रकाश, हरिओम शर्मा, राजेश शर्मा व गिरीश चंद पन्त, प्रभात शर्मा के वेद मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा अर्चना संपन्न कराई गई।पूर्व चैयरमेन विवेक वशिष्ठ,अखलेश कुमार अखिलेश शर्मा,  मुकेशराज वार्ष्णेय, बहोरीलाल शर्मा, डॉ एलएन शर्मा, अनिल वार्ष्णेय, ओमप्रकाश  वर्मा, आचार्य सतीश  हरिओम शर्मा,शिवदत्ताचार्य गणमान्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

2027 मिशन की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ से ग्राम स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर,

 2027 मिशन की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ से ग्राम स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन विस्तार और छात्र ...