Posts

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जोशी का निधन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी (90) का भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे। उनके बेटे और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि उन्होंने बंसल अस्पताल में अंतिम सांस ली है। कैलाश जोशी के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी का भी कुछ दिन पहले ही देहांत हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश जोशी का अंतिम संस्कार सोमवार को देवास में किया जाएगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैलाश जोशी के निधन का समाचार सुनते ही अस्पताल पहुंचे थे। 14 जुलाई 1929 को जन्मे कैलाश जोशी को 'राजनीति का संत' कहा जाता था। वह 1977 से लेकर 1978 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह 8 बार विधायक चुने गए और लोकसभा, राज्यसभा सांसद के तौर पर भी सेवाएं दीं।

महिला के सिर में कुल्हाड़ी मारी, हालत गंभीर

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो चीफ महिला के सिर में कुल्हाड़ी मारी, हालत गंभीर नरौरा/ थाना नरौरा क्षेत्र के ग्राम चौडेरा किला में दबंग युवक गजराज सिंह पुत्र लखपत सिंह ने गांव की महिला नाम रश्मि देवी पत्नी उमेश सिंह उम्र 40 वर्ष  की महिला कुल्हाड़ी मारकर जान से मारने की कोशिश की।  तुरंत आनन फानन में ग्राम प्रधान की गाड़ी से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई लेकर आये। डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से महिला को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी नरौरा ने बताया कि महिला की हालत गम्भीर है इस लिए अभी कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

सोरला राजनेर के इन्दिरा गांधी इंटर काँलेज में वार्षिकोत्सव

Image
केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो चीफ  सोरला राजनेर के इन्दिरा गांधी इंटर काँलेज में वार्षिकोत्सव डिबाई ।(उगता सूरज न्यूज)  इन्दिरा गांधी इंटर कॉलेज, सोरला राजनेर के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि डिबाई विधायक डॉ अनीता लोधी ने मां शारदे और श्रीमती इन्दिरा गांधी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज कार्यकारिणी के प्रवन्धक नीरज भारद्वाज, अध्यक्ष बृषभानु शर्मा, प्रधनाचार्य और शैक्षणिक स्टॉफ ने मुख्यातिथि का पुष्पगुच्छ प्रदान और बैज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में माननीय विधायक ने उपस्थित गणमान्य नागरिक का आभार व्यक्त करते हुए विद्यर्थियों को मेहनत और लगन से अध्ययन काल को पूर्ण करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन एक तपस्या का काल होता है जिसका प्रतिफल सम्पूर्ण जीवन मनुष्य को प्राप्त होता है। अतः इस समय का सदुपयोग कर जीवन को सुगम बनायें और एक अच्छे नागरिक बन कर देश की प्रगति में अपना योगदान दें। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी विद्यर्थियों को डॉ लोधी ने स्मृति चिन्ह प्रदान किये।  डिबाई विधानसभा क्षेत्र म

काग्रेंस कार्यकताओं ने पुष्प अर्पित कर मनाया जन्मदिन

Image
केपीसिंह उगता सूरज न्यूज पोर्टल परिवार काग्रेंस कार्यकताओं ने पुष्प अर्पित कर मनाया जन्मदिन डिबाई। (उगता सूरज न्यूज) 19 नवम्बर 2019 निज निवास दुबे गेस्ट हाऊस डिबाई में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व.श्रीमति इंद्रा गांधी जी का  जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यछता अखिलेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में नगर व क्षेंत्र से पधारे देश प्रेमियों ने श्री मती इंद्रा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्री मती इंद्रा  गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विजय पण्डित प्रदीप कुमार शर्मा सुधीरकान्त गुप्ता खुशी राम शर्मा प.मुरारीलाल गोड़ सत्यप्रकाश शर्मा  विकाश शर्मा सलमान कादरी तपन गोड़ दौलत पुर मनोज शर्मा सतीश सोनी गौरव पण्डित तुषार शर्मा मनोज शर्मा  नवनीत शर्मा डॉ समीरुद्दीन वारसी मोनीश कुरेशी आरिफ खान पवन गोस्वामी सर्वेश शर्मा धारकपुर गंगाराम बाल्मीकि  सुनील पाठक खेड़िया आदर्श कुमार नरेंद्र शर्मा गुलाब सिंह नरायनपुर कुलदीप शर्मा राजघाट हरवंश पेंटर आदि ने भाग लिया।इस अवसर पर युवाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम समापन हुआ।हरिओम दुबे ने आगन्तुकों का आभा

काग्रेंस पार्टी जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से परिचय कर संगठन को मजबूत करने के दिये सुझाव

Image
केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो काग्रेंस पार्टी जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से परिचय कर संगठन को मजबूत करने के दिये सुझाव डिबाई। (उगता सूरज न्यूज) निवास दुबे गेस्ट हाऊस डिबाई बुलन्दशहर में कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त बुलंदशहर के जिलाध्यछ टुकीमल खटीक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश शास्त्री, संजय शर्मा ,जैन साहब, महिपाल सिंह सैनी, आक़ीद अली ने आकर कांग्रेस पार्टी के  कार्यकर्ताओं से परिचय किया। परिचय सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के मिशन कांग्रेस 2022 को सफल बनाने हेतु अपने अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यछता श्री खुशीराम शर्मा ने की तथा सन्चालन विजय पण्डित ने किया पं अखिलेश शर्मा,सतीश चंद्र शर्मा (एडवोकेट)सत्यप्रकाशशर्मा कन्हरा विकास शर्मा,सलमान कादरी,मुनेश पाठक,डॉसमीरुद्दीनवारसी,रामनिवास शर्मा,शेरसिंह बघेल,गंगाराम वाल्मीकि,विशेष गोड़तपन गोड़ दौलतपुर,दिनेश कुमार,विजय राघव,विपुल कौशिक दानगढ़,हरिओम उपाध्याय,इकबाल हुसैन कसेर कला,सत्यनारायण शर्मा,नवनीत शर्मा,प्रमोद सिंघल,अजय शर्मा,अजय दुबे,सुनील पाठक

पार्टी के लिए समर्पित भाव से करूंगा कार्य--विकास वार्ष्णेय मंडल अध्यक्ष

Image
केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो पार्टी के लिए समर्पित भाव से करूंगा कार्य--विकास वार्ष्णेय मंडल अध्यक्ष डिबाई / नगर की बाटा वाली गली में राधेश्याम वार्ष्णेय(मार्डन शो रूम) के प्रतिष्ठान पर भाजपा के नगर अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय (पेट्रोल पम्प वाले) का जोरदार स्वागत किया इस मौके पर एडवोकेट राजवीरसिंह,भोला भईया, महिला मोर्चा की जिलाध्या चन्द्रप्रभा वार्ष्णेय,मालती गोस्वामी, उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह,महेश गुप्ता,शिवशंकर सेवा समिति अध्यक्ष महेशचन्द गुप्ता, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे वही राधेश्याम जूता वालोंं ने सभी आगन्तुकों को गिफ्ट भेट कर सम्मानित किया । मनोनीत मंडल अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की समर्पित भाव से सेवा करूंगा और पार्टी के दिशानिर्देश में कार्य करके पार्टी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करूंगा ।

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो

Image
केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो सरकार की योजना के तहत बाटे विकलांग उपकरण डॉ अनीता लोधी ने वितरित किये दिव्यांगों हेतु उपकरण   डिबाई। (उगता सूरज  न्यूज़ परिवार) दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और हर दिव्यांग में कोई न कोई अद्भुत प्रतिभा छुपी होती है जो सामान्य व्यक्ति से बहतर होती है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे व्यक्तियों को 'दिव्यांग जन' का नाम दिया है।"   डॉ अनीता लोधी विधायक डिबाई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने उक्त संदेश दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरण और पुरूष्कार वितरित करते हुए उपस्थित जनसमुदाय और दिव्यांग जनों के अभिभावकों को दिया। सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के तहत एलिम्को कंपनी कानपुर के सहयोग से वितरित 210 लाभार्थियों को 21 ट्राई साइकिल,100 श्रावण उपकरण, 83 कैलिपर्स, 52 मानसिक विकलांग किट, 44 व्हील चेयर, 27 रोलेटर, 13 सी.पी.चेयर, 2 क्रच, 1 स्मार्ट केन् सहित 343 उपस्करों का वितरण प्राथमिक विद्यालय भीमपुर, डिबाई दोराहे पर किया गया। डिबाई और दानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद के संयोजन में श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, शरीरिक अक्षम