मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जोशी का निधन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी (90) का भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे। उनके बेटे और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि उन्होंने बंसल अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
कैलाश जोशी के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी का भी कुछ दिन पहले ही देहांत हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश जोशी का अंतिम संस्कार सोमवार को देवास में किया जाएगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैलाश जोशी के निधन का समाचार सुनते ही अस्पताल पहुंचे थे।
14 जुलाई 1929 को जन्मे कैलाश जोशी को 'राजनीति का संत' कहा जाता था। वह 1977 से लेकर 1978 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह 8 बार विधायक चुने गए और लोकसभा, राज्यसभा सांसद के तौर पर भी सेवाएं दीं।


Comments

Popular posts from this blog

शक्ति फाउंडेशन चेरिटेबल महिला सुरक्षा एवं जागरूकता संस्थान के सौजन्य से राष्ट्रीय पुरूष्कार सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित

प्रतिबंधित आईपीएल सटटा कारोबारी नगर व क्षेंत्र में सक्रिय,आईपीएल मैच पर लाखों की हारजीत की लग रहीं बाजी,किसके आशिर्वाद से सटटा माफियाओं के हौसले बुलंद

गंगा पब्लिक स्कूल कादरी बाग में भारत विकास परिषद् सेवा शाखा डिबाई के द्वारा भव्य दीपावली मेले का किया आयोजन, किया गया जिसमे भारत विकास परिषद भागीरथी शाखा नरौरा के पदाधिकारी व सदस्यों को भी दिलाई शपथ