Monday, 2 December 2019

पात्र व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ--विधायक

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो चीफ
पात्र व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ--विधायक 


प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगी। दलालों से डूडा कर्मचारी दूरी बनायें अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे। निर्वल वर्ग के लोगों से सहानभूति पूर्ण व्यवहार करें।"
               डिबाई विधायक डॉ अनीता लोधी ने उपरोक्त हिदायतें डूडा कर्मचारियों को दीं। अपने डिबाई कार्यालय और लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर आयोजित जनता दरवार लगा कर माननीय विधायक ने उपजिलाधिकारी डिबाई संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह की उपस्थिति में आज विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर जनता की शिकायतों का निस्तारण किया। लगभग तीन घंटे तक चले जनता दरवार में लगभग 140 लोगों की उपस्थिति रहे ।
मध्यानोपरांत विधायक ने ग्राम उमरारा में विधायक निधि से नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया और डिबाई नगर एवं डिबाई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न ग्रामों में संवेदना संपर्क किया।

No comments:

Post a Comment

अहमदगढ़ थाना पुलिस ने खनन माफियाओं पर की बड़ी कार्यवाही 4 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक मशीन ट्रैक्टर को किया सीज

थाना प्रभारी की खनन माफियाओ को खुली चेतावनी नहीं होने दिया जाएगा बिना परमिशन के क्षेत्र में खनन शिकारपुर(अशोक पाठक)।  रविवार को अहमदगढ़ थाना...