Saturday, 7 December 2019

कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी सम्पन्न

केपीसिंह न्यूज डिबाई 
कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी सम्पन्न   
 डिबाई।(उगता सूरज न्यूज) विकास खंड दानपुर, बुलंदशहर के कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन विकास खंड कार्यालय परिसर में 06 दिसंबर 2019 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दानपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू सिंह के साथ विधायक प्रतिनिधि पी.पी.सिंह की उपस्थिति रही। बैठक में पूसा इंस्टीट्यूट के सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉ एस.पी.सिंह के अतिरिक्त जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के कृषि अधिकारी, पशुपालन और पशु चिकित्सकों ने किसानों को लाभकारी फसल के उत्पादन, पशुओं की बीमारी उपचार, बीजों के चयन, उर्वरक की मात्रा व प्रकार, जैविक खाद, कीटनाशक दबाईयों और पर्यावरण संबंधी जानकारी किसानों को दी।
     बुलंदशहर से पधारे कृषि अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने कृषि उपकरण और यंत्रों तथा सौर ऊर्जा चलित नलकूप के सम्वन्ध में सरकारी योजना और उस पर देय सब्सिडी के सम्वन्ध में बताया कि ट्रैक्टर अथवा लेजर लेवलर के साथ NGT एप्रूव्ड कम से कम तीन उपकरणों की खरीद पर ट्रेक्टर और लेज़र लेबलर पर 40 प्रतिशत की तथा उपकरणों की खरीद पर 80 प्रतिशत की सब्सिडी देय है। यह योजना अगले वर्ष जनबरी-फरबरी में पुनः कृषकों हेतु चालू की जाएगी। उन्होंने कृषकों को अपना मोबाइल नंबर  9412536933 भी दिया जिससे कृषक इस संबंध में उनसे किसी भी सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें।

No comments:

Post a Comment

अहमदगढ़ थाना पुलिस ने खनन माफियाओं पर की बड़ी कार्यवाही 4 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक मशीन ट्रैक्टर को किया सीज

थाना प्रभारी की खनन माफियाओ को खुली चेतावनी नहीं होने दिया जाएगा बिना परमिशन के क्षेत्र में खनन शिकारपुर(अशोक पाठक)।  रविवार को अहमदगढ़ थाना...