Wednesday, 5 February 2020

उपजिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत की जमीन को खाली करने के दिए आदेश

उपजिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत की जमीन को खाली करने के दिए आदेश

डिबाई  ।(केपीसिंह चौहान) तहसील के ग्राम पंचायत बैलोन में उपजिलाधिकारी संजय सिंह ने बैलोन पेठ के पास ग्राम पंचायत की भूमि पर लगी दुकानों को तीन दिन के अंदर हटाने के आदेश दिए। उपजिलाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि अगर तीन दिन के अंदर ग्राम समाज की भूमि पर से कब्जा नही हटाया तो सभी दुकानदारों पर कांनूनी कार्यवाही की जायेगी और जुर्माना भी लगाया जायेगा। उपजिलाधिकारी संजय सिंह के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह लेखपाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी संजय सिंह ने ग्राम प्रधान को आदेश दिया कि बैलोन में दुकानदारों ने अपनी स्लैब रोड पर लगा रखी हैं जिससे बाजार का रास्ता संकरा हो गया है उन्हें भी तुड़वाया जाये। जो भी विरोध करे उस पर हम कानूनी कार्यवाही करेंगे। उपजिलाधिकारी संजय सिंह ने ग्राम समाज की भूमि की कब्जामुक्त कराने के लिए एक टीम गठित कर दी है जो ग्राम समाज की भूमि को तीन दिन के अंदर कब्जामुक्त करायेगी।

No comments:

Post a Comment

अहमदगढ़ थाना पुलिस ने खनन माफियाओं पर की बड़ी कार्यवाही 4 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक मशीन ट्रैक्टर को किया सीज

थाना प्रभारी की खनन माफियाओ को खुली चेतावनी नहीं होने दिया जाएगा बिना परमिशन के क्षेत्र में खनन शिकारपुर(अशोक पाठक)।  रविवार को अहमदगढ़ थाना...