डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर मनाया गया विधायक का जन्मदिन



डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर मनाया गया विधायक का जन्मदिन
डिबाई। डॉ अनीता लोधी, विधायक डिबाई के जन्मदिन को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के बीच काफी उत्साह रहा। डिबाई की जनप्रिय विधायक डॉ अनीता लोधी के जन्मदिन को मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कोने से बीस स्थनों को चयनित किया। वीरांगना अवंतीबाई चौक भीमपुर से महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यर्पण से आरम्भ विधायक के जन्मदिन की यह जनसंपर्क यात्रा डिबाई विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने से होती हुई विधायक कार्यालय पर समापन सभा के रूप में परिवर्तित हुई। क्षेत्र के 21 चयनित क्षेत्रों पर फूलमालाओं और गुब्बारों से सुसज्जित स्थलों  पर स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने अपनी जनप्रिय विधायक का अभिनंदन करते हुए मिष्ठान वितरित किया। नारी शक्ति और महिला सम्मान के लिए समर्पित डॉ अनीता लोधी की जन्मदिन यात्रा में जगह-जगह प्रमुखतया भीमपुर, खुशरूपुर, नहर पुल हीरापुर, गंगापुर, कर्णवास, राजघाट, बदरपुर, दीनदयाल चौक नरौरा,अकरवास, एस.एस.डी. स्कूल डिबाई, गोविंदपुर फाटक, धरमपुर चौराहा, तन्मय गैस एजेंसी, कोठी नगला, जरगवां बम्बा, अखिल डेरी सिल्हारी, महादेव चौराहा डिबाई, विधायक कार्यालय एवं विधायक आवास पर केक काटकर, चिकित्सा शिविर लगाकर, भंडारा कर, यज्ञ और पूजा-अर्चना कर अपनी सर्वजनप्रिय विधायक का जन्मदिन मनाया। ग्राम अकरवास में विधायक के जन्मदिन पर विशाल रसियों के दंगल का आयोजन भी किया गया। डॉ अनीता लोधी के जन्मदिन पर डिबाई क्षेत्र की  जनता के अतिरिक्त देहली, अलीगढ़, नोयडा, गाज़ियाबाद, स्याना, अनूपशहर, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, गिन्नौर, शिकारपुर आदि विभिन्न स्थानों से भी लोग पधारे जिनका रात्रि 10 बजे तक विधायक कार्यालय पर तारतम्य लगा रहा।
             नारी शशक्तिकरण के लिये समर्पित इस यात्रा में  विधायक डॉ अनीता लोधी के साथ प्रमुख रूप से दानपुर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, एस.एस.डी. महाविद्यालय की प्रवन्धक शीला देवी, राजेन्द्र कुमार लोधी विधायक आवास, संतोष कुमार कार्यालय प्रभारी, कोमल सिंह ज्वैलर्स, प्रधान चोंढेरा मिथलेश सिंह, प्रवक्ता संध्या सिंह और वंदना सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रप्रभा वार्ष्णेय, डॉ सुधा आर्य, पूजा सिंह, अंजलि सिंह, प्रभा वर्मा, कुसुम शर्मा के साथ दर्जनों महिला विभूतियों के अतिरिक्त सैकड़ों जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ज़िला पंचायत सदस्यों, नरौरा और डिबाई चैयरमैन की उपस्थिति रही

Comments

Popular posts from this blog

शक्ति फाउंडेशन चेरिटेबल महिला सुरक्षा एवं जागरूकता संस्थान के सौजन्य से राष्ट्रीय पुरूष्कार सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित

प्रतिबंधित आईपीएल सटटा कारोबारी नगर व क्षेंत्र में सक्रिय,आईपीएल मैच पर लाखों की हारजीत की लग रहीं बाजी,किसके आशिर्वाद से सटटा माफियाओं के हौसले बुलंद

गंगा पब्लिक स्कूल कादरी बाग में भारत विकास परिषद् सेवा शाखा डिबाई के द्वारा भव्य दीपावली मेले का किया आयोजन, किया गया जिसमे भारत विकास परिषद भागीरथी शाखा नरौरा के पदाधिकारी व सदस्यों को भी दिलाई शपथ