Tuesday, 31 December 2019

मारपीट व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

मारपीट व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दानगढ़ निवासी अनिल कुमार पुत्र होरीलाल ने अपनी पुत्री कमलेश की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ लोकेश पुत्र हरबंश लाल निवासी घुसराना गेल के साथ अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर संपन्न कराई थी लेकिन पुत्री के ससुराली जन दहेज में मोटरसाइकिल व एक लाख रुपए नगद की मांग कर रहे हैं और कमलेश के साथ मारपीट करते हैं जिसकी मांग पूरी करने में अनिल कुमार ने असमर्थता दिखाई तो कमलेश को उसके सात साल के बच्चे के साथ नारायणपुर डेरी पर छोड़ कर चले गए जिसकी रिपोर्ट अनिल कुमार ने लोकेश कुमार हरवंश लाल,संजा देवी, धर्मेंद्र के खिलाफ दर्ज कराकर न्याय दिलाने की मांग की।

No comments:

Post a Comment

एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक वर्ग में ज्यादा मतदान

  एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक वर्ग में ज्यादा मतदान स्नातक वर्ग में 54.02 और शिक्षक वर्ग में 61.94 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट;...