सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 90 शिकायतें, मौके पर दो का निस्तारण
उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध समाधान के निर्देश
डिबाई (केपी सिंह चौहान)। तहसील सभागार डिबाई में शनिवार को उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।
समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, आपूर्ति, समाज कल्याण, पंचायत एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ता, जल निकासी, राशन कार्ड, पेंशन तथा कानून व्यवस्था जैसी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार, खंड विकास अधिकारी डिबाई विनोद कुमार शर्मा, पुलिस विभाग के अधिकारी, लेखपालगण तथा तहसील स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्ता पूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


No comments:
Post a Comment