Thursday, 14 November 2019

केपीसिंह उगता सूरज ब्यूरो चीफ मखेना पुल निर्माण जल्द पूरा हो (अनीता राजपूत विधायक

केपीसिंह उगता सूरज ब्यूरो चीफ
मखेना पुल निर्माण जल्द पूरा हो (अनीता राजपूत विधायक
)
डिबाई । (उगता सूरज न्यूज पोर्टल) डॉ अनीता लोधी ने उक्त पुल के निर्माण की प्रगति का  जायज़ा लिया। ज्ञातव्य है कि उक्त पुल प्रत्येक वर्ष अनेकों जानें लेता रहा है, क्योंकि यह पुल अत्यंत संकरा है और इस पुल पर सड़क के दोनों ओर तीब्र घुमावदार मोड़ हैं जो रात्रि में तेज गति से आने वाले वाहनों की दुर्घटना का कारण बनते हैं। गतवर्षों में कई बस, ट्रक, कारें और अन्य वाहन नहर में समा चुके हैं। डिबाई विधानसभा क्षेत्र में आने के कारण डिबाई विधायक डॉ अनीता लोधी गतवर्ष से ही इसके निर्माण के लिये प्रयासरत थी, जो नवम्बर के अंत तक तैयार हो जायेगा। निर्माण विभाग के ठेकेदार विक्की गुप्ता ने बताया कि दो तीन दिन में पुल का स्लैब पड़ जायेगा लेकिन उसके उपरांत नई सड़क बनाकर पुल से जोड़ने में एक माह का समय लग सकता है। नववर्ष के आरम्भ में इस पुल को यातायात के लिये खोले जाने की संभावना है। विधायक ने ठेकेदार को यथाशीघ्र कार्य सम्पूर्ण करने का निर्देश दिया। मखेना नहर में पानी न आने की किसानों समस्या के सम्वन्ध में विधायक प्रतिनिधि पी.पी.सिंह ने नहर उपखंड अभियंता श्री गिरिराज सिंह से फोन पर बात की। श्री सिंह ने बताया कि सिल्ट सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसका निरीक्षण करा दिया है तीन दिन में यह नहर चालू हो जायेगी।

No comments:

Post a Comment

2027 मिशन की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ से ग्राम स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर,

 2027 मिशन की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ से ग्राम स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन विस्तार और छात्र ...