Saturday, 15 February 2020

अजय सागर बने भाजपा जिला मंत्री

अजय सागर बने भाजपा जिला मंत्री


 डिबाई। भारतीय जनता पार्टी ने डिबाई नगरवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय सागर का जिला कार्यकारिणी हेतु मंत्री पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर डिबाई नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। डिबाई मंडल अध्यक्ष सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता डिबाई विधायक कार्यालय पर उपस्थित हो गए और अजय सागर के नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। उपस्थित जन समूह ने श्री सागर को फूलमालाओं से लाद दिया और मिष्ठान वितरण कर उनका अभिनंदन किया। डिबाई मंडल अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय ने विचार रखते हुए कहा कि सागर इस दायित्व के सर्वथा योग्य व्यक्ति हैं और उनका मनोनयन डिबाई की जनता का सम्मान है। विपिन महेश्वरी पूर्व नगर अध्यक्ष ने कहा कि सागर ज़मीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते रहें। भूपसिंह नेता जी किसान यूनियन ने कहा कि डिबाई क्षेत्र सन 1957 से ही भाजपा का गढ़ रहा है लेकिन जिला स्तर पर इस क्षेत्र की उपेक्षा होती रही है। जिस क्षेत्र ने सर्वाधिक बार जनसंघ और भाजपा की झोली में सीट डाली है उस क्षेत्र से भाजपा ने कभी ज़िला अध्यक्ष नहीं बनाया है। हम शीर्ष नेतृत्व से निवेदन करते हैं कि अगली बार अजय सागर को जिला अध्यक्ष मनोनीत कर डिबाई को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करें। श्री सागर ने बताया  25 वर्ष पूर्व भी वे इस दायित्व को निभा चुके हैं और 25 वर्ष बाद उन्हें पुनः यह दायित्व प्रदान किया गया है। इस अवसर पर डॉ महेश गुप्ता मयंक, संजीव राठी, गिरीश गुप्ता एडवोकेट, चेतराम सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त कर श्री सागर को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध भाजपा कार्यकर्ता पन्नालाल लोधी ने की और कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि पी. पी. सिंह ने किया। अन्य उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में विजयपाल सिंह लोधी पूर्व नगर मंत्री भाजपा, नंदन पहलवान, संतोष गोस्वामी, राजेन्द्र सिंह, पराग गुप्ता, वीरेन्द्र वार्ष्णेय, संदीप वार्ष्णेय गुरु, आशीष वार्ष्णेय पत्रकार, खचेड़ू सिंह प्रधान, रिज़वान अली अल्पसंख्यक मोर्चा, नीलम लोधी,  राहत अली, दुर्वेश कुमार ज़िला प्रतिनिधि भाजपा, रमेश लोधी, चेतराम सिंह किसान मोर्चा, महेन्द्र सिंह, कोमल सिंह लोधी, शिवम गोयल आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

2027 मिशन की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ से ग्राम स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर,

 2027 मिशन की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ से ग्राम स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन विस्तार और छात्र ...