Sunday, 11 May 2025

शराब के नशे में युवक ने पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

 शराब के नशे में युवक ने पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या


डिबाई केपीसिंह चौहान)। नरौरा राजघाट में शुक्रवार की रात्रि लगभग 10 बजे रविन्द्र पुत्र भागीरथ जोगी उम्र 24 वर्ष शराब पीकर घर आया और अपने भाईयों के साथ गाली-गलौच करने लगा गांव के नागरिकों ने रविन्द्र को समझने का प्रयास किया लेकिन उसकी समझ में नहीं आया। परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर वह अपने कमरे में चला गया और  जब परिवार वालों ने देखा तो साड़ी के फंदे से वह पंखे पर झूल रहा था आनन-फानन में उसको नीचे उतार लिया। नरौरा एनएपीपी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर नरौरा पुलिस अस्पताल पहुंच गई और जांच पड़ताल की परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।

No comments:

Post a Comment

एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक वर्ग में ज्यादा मतदान

  एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक वर्ग में ज्यादा मतदान स्नातक वर्ग में 54.02 और शिक्षक वर्ग में 61.94 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट;...