Thursday, 29 January 2026

महाशिवरात्रि कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर रामघाट थाना परिसर में बैठक

 महाशिवरात्रि कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर रामघाट थाना परिसर में बैठक

डिबाई (केपीसिंह चौहान)। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रामघाट में आयोजित होने वाले विशाल कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर रामघाट थाना प्रांगण में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


उपजिलाधिकारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर रामघाट कांवड़ मेले में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु गंगा जल भरने पहुंचते हैं। अनुमान के अनुसार इस वर्ष भी लगभग 8 से 10 लाख कांवड़िए रामघाट पहुंचेंगे। इसको देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

बैठक में गंगा घाट पर बैरिकेटिंग, गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, वाहन पार्किंग, कंट्रोल रूम की स्थापना, अस्थायी शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, स्वास्थ्य शिविर,खोया-पाया केंद्र तथा सेवा शिविर (कैंप) लगाए जाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांवड़ मेले से पूर्व जनपद स्तर से अतिरिक्त पुलिस बल रामघाट मेले में तैनात किए जाने की बात कही गई।

बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह, जिला पंचायत से राजकुमार सिंह व इंद्रपाल सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ संदीप कुमार, रामघाट थाना प्रभारी संदीप सिंह, गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, ग्राम प्रधान दुर्गेश शर्मा, ग्रंथपाल निधि शर्मा, अरुण कुमार मित्तल, विनोद कुमार शर्मा, हिमांशु शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि महाशिवरात्रि कांवड़ मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

No comments:

Post a Comment

महाशिवरात्रि कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर रामघाट थाना परिसर में बैठक

 महाशिवरात्रि कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर रामघाट थाना परिसर में बैठक डिबाई (केपीसिंह चौहान)।  आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रामघाट...