Wednesday, 27 May 2026

ईद-उल-अज़हा को लेकर अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने ईदगाहों का किया निरीक्षण

 

शिकारपुर(अशोक पाठक)। ईद-उल-अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद शिकारपुर की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बुधवार को नगर क्षेत्र स्थित विभिन्न ईदगाहों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने सलेमपुर तिराहा स्थित ईदगाह, करीरा रोड स्थित ईदगाह एवं कर्बला स्थित ईदगाह पहुंचकर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, पानी के छिड़काव, कूड़ा उठान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ईद पर्व के अवसर पर नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

उन्होंने सफाई प्रभारी जामिन अली, स्विचमैन रितिक शर्मा एवं कार्यवाहक सफाई नायकों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि ईदगाह परिसरों में नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा आवश्यकता अनुसार पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, जिससे वातावरण स्वच्छ एवं सुगम बना रहे।

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

No comments:

Post a Comment

भीमपुर दोराहे पर हुआ यात्रा का समापन, छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ बढ़ाया उत्साह

  दानपुर से निकली विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र भीमपुर दोराहे पर हुआ यात्रा का समापन, छात्र-छात्राओ...