गले मिलकर लोगों ने एक दूसरे को भी मुबारकबाद
मस्जिदों और ईदगाहो मैं पढ़ी गई बकरीद की नमाज,
अल्लाह की फरमानी करते हुए अता की कुर्बानी
एसडीएम ,सीओ व कोतवाली प्रभारी ने दी ईद की मुबारकबाद
समाजसेवियों ने ईद के मौके पर लगाए शिविर
शिकारपुर।( अशोक पाठक )नगर के साथ देहात क्षेत्रों में भी ईद उल अजहा का त्योहार वीरवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज में अकीदतमदो ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। मस्जिदों और ईदगाहो मै बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई। इसके बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज के दौरान कहीं अमन चैन की दुआ मांगी गई तो कहीं गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश की दुआ मांगी ।फिर कुर्बानी का दौर शुरू हो गया। एसडीएम,सीओ, तहसीलदार, ईओ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। वीरवार को सुबह से ही ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंद पहुंचने शुरू हो गए । ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मौलाना मुफ्ती मोहम्मद आरिफ ने ईद की नमाज अदा कराई । उन्होंने लोगों से अल्लाह के बताए उसूलों पर चलने को कहा। मौलाना ने कहा कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे। जकात और कुर्बानी के बारे में भी मौलाना ने लोगों को जानकारी दी। करीरा रोड वाली ईदगाह में मौलाना अकील अहमद साहब ने ईद की नमाज अदा कराई ।अकीदतमदो ने अल्लाह की इबादत कर मुल्क की सलामती व खुशहाली एवं अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने ईदगाह के बाहर टेंट लगाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह, सीओ शशांक श्रीवास्तव ई़ओ नीतू सिह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञ दत्त शर्मा, आदि मय फोर्स नमाज के दौरान ईदगाह पर मौजूद रहे।
कब्रिस्तान मैं पढा फातिहा
नमाज के बाद कब्रिस्तान पहुंचकर लोगों ने अपनों की कब्रों के पास बैठकर फातिहा पढ़ा । शीर और मिठाई खिला कर दी मुबारकबादनमाज के बाद एक दूसरे को सीर और मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। लोगों को घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम-नगर की ईदगाह के बाहर पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहा। हर जगह पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे।
सफाई कर रहा विशेष प्रबंध
ईद_उल_अज़हा के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शिकारपुर नीतू सिंह ंके निर्देशानुसार सलेमपुर तिराहा स्थित ईदगाह, करीरा रोड स्थित ईदगाह, कर्बला स्थित ईदगाह व ईदगाहों की ओर जाने वाले मार्ग पर तथा मुस्लिम वस्तियों में विशेष रूप से सफाई करा कर चुना/कलई भी लगवाई गई तथा सम्बन्धित कर्मचारीगणों को अवश्यकतानुसार जलापूर्ति करने के लिए भी आदेशित किया गया| इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शिकारपुर नीतू सिंह द्वारा ईदगाहों के निकट बनाये गए कैम्प में उपस्थित रहकर #ईद की नमाज अदा करके वापस अपने घरों को जाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामनायें दीं।


No comments:
Post a Comment