Friday, 29 May 2026

एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने प्रस्तुत किए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, एवं निरंतर प्रयास अत्यंत है आवश्यकः एसडीम


शिकारपुर (अशोक पाठक)। रज्जू भैया सैनिक स्कूल, खंडवाया में 39 यूपी बटालियन एनसीसी खुर्जा द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार रात्रि आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट्स ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। विभिन्न विद्यालयों से आए कैडेट्स ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। वहीं, पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित नाटक के माध्यम से समाज में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए उसके समाधान के प्रभावी उपायों का संदेश दिया गया। दो दिन पूर्व शिविर में पहुंचे   रविंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी शिकारपुर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा था कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

शनिवार प्रातः आयोजित समापन समारोह में कैंप कमांडेंट कर्नल मनु तिवारी, सेना मेडल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए शिविर के दौरान प्राप्त अनुशासित जीवन शैली, नेतृत्व क्षमता एवं सैन्य प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया।

No comments:

Post a Comment

एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने प्रस्तुत किए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, एवं निरंतर प्रयास अत्यंत है आवश्यकः एसडीम शिकारपुर (अशोक पाठक)। रज्जू भैया सैनिक ...