भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया 40 वां स्थापना दिवस

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया 40 वां स्थापना दिवस
 डिबाई(केपीसिंह चौहान)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मनाया  भा ज पा का 40 वां स्थापना दिवस।
कोरोना संक्रमण के चलते शांतिपूर्ण मनाया गया स्थापना दिवस।
जनपद बुलंदशहर के डिबाई नगर में
विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी  भाजपा जो कि अपने कार्यकरर्ताओं के दम पर इस मकाम पर पहुची है। आज इसका 40 वां स्थापना दिवस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा वार्ष्णेय के आवास पर मनाया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट राजवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह एडवोकेट ने बताया कि आज अपने कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है माननीय प्रधानमंत्री माननीय अमित शाह माननीय जेपी नड्डा माननीय योगी आदित्यनाथ माननीय स्वतंत्र देव सिंह माननीय बाबूजी कल्याण सिंह माननीय राजू भैया आदि के प्रयासों से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूत और बूथ लेवल तक कार्य करने वाली पार्टी बन गई है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के लिए कार्य करने में इतने उत्साहित हैं कि वे हर घर हर व्यक्ति तक भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाते हैं आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं क्योंकि भाजपा सरकार ने देश हित में अनेकों फैसले लिए हैं । कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते हम ने अपना 40 वां स्थापना दिवस पर शांतिपूर्वक मनाया है तथा सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा है।
इसी क्रम में कार्यक्रम के विषय मे जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा वार्ष्णेय ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आव्हान पर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दिन का उपवास रखा है आज का यह भोजन हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता गरीब और असहाय व्यक्तियो के दान करेंगे। और आज सभी कार्यकर्ताओं ने व्रत रखकर ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस वैश्विक महामारी से भारत वासियो को लड़ने की शक्ति दें और शीघ्रता से इस महामारी का खात्मा हो। इस वैश्विक महामारी के चलते सभी भाजपा के कार्यकर्ता 100 100 रुपये कोरोना कोष में जमा करेंगे। जिससे गरीब पीड़ित परिवारों को मदद हो सके। इस भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में महिला मोर्चा से दिव्या, माधुरी, रेखा,गायत्री, विनीता भाजपा से लोकेश गुप्ता, संजय वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शक्ति फाउंडेशन चेरिटेबल महिला सुरक्षा एवं जागरूकता संस्थान के सौजन्य से राष्ट्रीय पुरूष्कार सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित

प्रतिबंधित आईपीएल सटटा कारोबारी नगर व क्षेंत्र में सक्रिय,आईपीएल मैच पर लाखों की हारजीत की लग रहीं बाजी,किसके आशिर्वाद से सटटा माफियाओं के हौसले बुलंद

गंगा पब्लिक स्कूल कादरी बाग में भारत विकास परिषद् सेवा शाखा डिबाई के द्वारा भव्य दीपावली मेले का किया आयोजन, किया गया जिसमे भारत विकास परिषद भागीरथी शाखा नरौरा के पदाधिकारी व सदस्यों को भी दिलाई शपथ