Tuesday, 28 April 2026

राजघाट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विपक्ष का पुतला दहन

 

विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी बोले— महिलाओं के सम्मान के विरोधियों को जनता देगी जवाब

 डिबाई (केपीसिंह चौहान)। विधानसभा क्षेत्र के डिबाई ग्रामीण मंडल द्वारा सोमवार शाम लगभग 7 बजे राजघाट चौराहे पर "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के समर्थन में विपक्ष के विरोधाभासी रवैये के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विपक्ष का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।




कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी एवं जिला उपाध्यक्ष रीता लोधी ने सहभागिता करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की।

विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त, सम्मानित और निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह केवल कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान भागीदारी का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस पहल का विरोध करना महिलाओं के हक और उनके उज्ज्वल भविष्य का विरोध करना है।

जिला उपाध्यक्ष रीता लोधी ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में यह अधिनियम मील का पत्थर साबित होगा। विपक्ष का विरोध केवल राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है, जिसे जनता समझ चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान तुलाराम शर्मा, नील भारद्वाज, नरेश लोधी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की नरौरा पुलिस एवं राजघाट चौकी पुलिस मौके पर तैनात रही।

इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, सम्मान और अधिकारों के समर्थन का स्पष्ट संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

2027 मिशन की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ से ग्राम स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर,

 2027 मिशन की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ से ग्राम स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन विस्तार और छात्र ...