Tuesday, 19 November 2019

काग्रेंस कार्यकताओं ने पुष्प अर्पित कर मनाया जन्मदिन

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज पोर्टल परिवार
काग्रेंस कार्यकताओं ने पुष्प अर्पित कर मनाया जन्मदिन


डिबाई। (उगता सूरज न्यूज) 19 नवम्बर 2019 निज निवास दुबे गेस्ट हाऊस डिबाई में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व.श्रीमति इंद्रा गांधी जी का  जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यछता अखिलेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में नगर व क्षेंत्र से पधारे देश प्रेमियों ने श्री मती इंद्रा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्री मती इंद्रा  गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विजय पण्डित प्रदीप कुमार शर्मा सुधीरकान्त गुप्ता खुशी राम शर्मा प.मुरारीलाल गोड़ सत्यप्रकाश शर्मा  विकाश शर्मा सलमान कादरी तपन गोड़ दौलत पुर मनोज शर्मा सतीश सोनी गौरव पण्डित तुषार शर्मा मनोज शर्मा  नवनीत शर्मा डॉ समीरुद्दीन वारसी मोनीश कुरेशी आरिफ खान पवन गोस्वामी सर्वेश शर्मा धारकपुर गंगाराम बाल्मीकि  सुनील पाठक खेड़िया आदर्श कुमार नरेंद्र शर्मा गुलाब सिंह नरायनपुर कुलदीप शर्मा राजघाट हरवंश पेंटर आदि ने भाग लिया।इस अवसर पर युवाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम समापन हुआ।हरिओम दुबे ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

Sunday, 17 November 2019

काग्रेंस पार्टी जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से परिचय कर संगठन को मजबूत करने के दिये सुझाव

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो
काग्रेंस पार्टी जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से परिचय कर संगठन को मजबूत करने के दिये सुझाव

डिबाई। (उगता सूरज न्यूज) निवास दुबे गेस्ट हाऊस डिबाई बुलन्दशहर में कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त बुलंदशहर के जिलाध्यछ टुकीमल खटीक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश शास्त्री, संजय शर्मा ,जैन साहब, महिपाल सिंह सैनी, आक़ीद अली ने आकर कांग्रेस पार्टी के  कार्यकर्ताओं से परिचय किया। परिचय सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के मिशन कांग्रेस 2022 को सफल बनाने हेतु अपने अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यछता श्री खुशीराम शर्मा ने की तथा सन्चालन विजय पण्डित ने किया
पं अखिलेश शर्मा,सतीश चंद्र शर्मा (एडवोकेट)सत्यप्रकाशशर्मा कन्हरा
विकास शर्मा,सलमान कादरी,मुनेश पाठक,डॉसमीरुद्दीनवारसी,रामनिवास शर्मा,शेरसिंह बघेल,गंगाराम वाल्मीकि,विशेष गोड़तपन गोड़ दौलतपुर,दिनेश कुमार,विजय राघव,विपुल कौशिक दानगढ़,हरिओम उपाध्याय,इकबाल हुसैन कसेर कला,सत्यनारायण शर्मा,नवनीत शर्मा,प्रमोद सिंघल,अजय शर्मा,अजय दुबे,सुनील पाठक,नीरज पाठक,सुधांशु पाठक,रमन कुमार,नरेंद्र शर्मा,देवेंद्र शर्मा,सुधीरकान्त गुप्ता,सुरेंद्र शर्मा,श्रीदेव शर्मा,सुभाषचंद्र पाठक खेड़िया,नीरज पाठक इछावारी,,गजेंद्र पाल सिंह,जितेंद्र शर्मा,संजीव शर्मा,अविनाश भारद्वाज नरौरा,अखिलेश भारद्वाज नरोरा,दिलशाद खां,मोनिश कुरैशी,मो.आरिफ,लियाकत अली,विनोद कुमार,धनंजय शर्मा नरोरा
सर्वेश कुमार शर्मा धारकपुर,केशवदत्त शर्मा आदि अनेकों  कार्यकर्ता मौजूद रहे
कार्यक्रम के अंत में परिचय सम्मेलन के संयोजक हरिओम दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Saturday, 16 November 2019

पार्टी के लिए समर्पित भाव से करूंगा कार्य--विकास वार्ष्णेय मंडल अध्यक्ष

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो
पार्टी के लिए समर्पित भाव से करूंगा कार्य--विकास वार्ष्णेय मंडल अध्यक्ष

डिबाई / नगर की बाटा वाली गली में राधेश्याम वार्ष्णेय(मार्डन शो रूम) के प्रतिष्ठान पर भाजपा के नगर अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय (पेट्रोल पम्प वाले) का जोरदार स्वागत किया इस मौके पर एडवोकेट राजवीरसिंह,भोला भईया, महिला मोर्चा की जिलाध्या चन्द्रप्रभा वार्ष्णेय,मालती गोस्वामी, उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह,महेश गुप्ता,शिवशंकर सेवा समिति अध्यक्ष महेशचन्द गुप्ता, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे वही राधेश्याम जूता वालोंं ने सभी आगन्तुकों को गिफ्ट भेट कर सम्मानित किया ।
मनोनीत मंडल अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की समर्पित भाव से सेवा करूंगा और पार्टी के दिशानिर्देश में कार्य करके पार्टी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करूंगा ।

Friday, 15 November 2019

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो

सरकार की योजना के तहत बाटे विकलांग उपकरण
डॉ अनीता लोधी ने वितरित किये दिव्यांगों हेतु उपकरण
  डिबाई। (उगता सूरज  न्यूज़ परिवार) दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और हर दिव्यांग में कोई न कोई अद्भुत प्रतिभा छुपी होती है जो सामान्य व्यक्ति से बहतर होती है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे व्यक्तियों को 'दिव्यांग जन' का नाम दिया है।"
  डॉ अनीता लोधी विधायक डिबाई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने उक्त संदेश दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरण और पुरूष्कार वितरित करते हुए उपस्थित जनसमुदाय और दिव्यांग जनों के अभिभावकों को दिया। सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के तहत एलिम्को कंपनी कानपुर के सहयोग से वितरित 210 लाभार्थियों को 21 ट्राई साइकिल,100 श्रावण उपकरण, 83 कैलिपर्स, 52 मानसिक विकलांग किट, 44 व्हील चेयर, 27 रोलेटर, 13 सी.पी.चेयर, 2 क्रच, 1 स्मार्ट केन् सहित 343 उपस्करों का वितरण प्राथमिक विद्यालय भीमपुर, डिबाई दोराहे पर किया गया।
डिबाई और दानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद के संयोजन में श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, शरीरिक अक्षम और बौद्धिक अक्षम विद्यार्थियों हेतु आयोजित इस विशाल आयोजन में एलिम्को से विक्रम सिंह सोलंकी, जिला समन्वयक पंकज गुप्ता सहित आस पास के सभी ग्राम प्रधान, कल्याण सिंह जिला पंचायत सदस्य, ज्ञान प्रकाश बजाज और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सोमेंद्र सिंह एवं राजकिशोर शर्मा द्वारा किया गया।

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो भाजपा नगर अध्यक्ष बने विकास वार्ष्णेय

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो
भाजपा नगर अध्यक्ष बने विकास वार्ष्णेय

डिबाई /विकास वार्ष्णेय के डिबाई नगर के अध्यक्ष पर भाजपाइयों ने खुशी मनाई। विकास वार्ष्णेय ने अध्यक्ष बनने पर कहा कि आप सभी के आर्शीवाद से में अध्यक्ष बना हूँ मै डिबाई क्षेत्र के विकास में सदैव आप सभी के साथ रहूँगा। मैं डिबाई नगर के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करूँगा। इसके बाद विकास वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष ने नगर में घूमकर सभी नगर वासियों का आर्शीवाद लिया और अभिवादन किया।

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो 25000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

केपीसिंह उगता सूरज न्यूज ब्यूरो
25000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार 
डिबाई/नीरज सुदामा/ नरौरा थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा ने थाना पुलिस बल और स्वाट टीम द्वारा जनपद गाजियाबाद से वांछित 25000 रुपए का पुरस्कार घोषित अपराधी गुलशन उर्फ अजय को गिरफ्तार किया। साथ में अवैध असलाह कारतूत भी बरामद किए।
  एसएसपी संतोष कुमार के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराम यादव व अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में दिनाँक 14/11/2019 की रात्रि में थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा मय पुलिस बल के हमीद चौराहे पर सदिंग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी प्रभारी निरीक्षक स्वाट श्री सुधीर कुमार त्यागी मय पुलिस फोर्स के हमीद चौराहे पर आये और बताया कि नरौरा क्षेत्र में जनपद गाजियाबाद से वांछित एक पुरुस्कार घोषित अपराधी घूम रहा है। तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इनामी बदमाश गांधीघाट से नरौरा चौराहे की तरफ पैदल आ रहा है। सूचना मिलते ही दोनों टीमो ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हजारे नहर के पास गोपालपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर छुपकर बदमाश का आने का इंतजार करने लगी। कुछ समय बाद एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया।
पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी कर समय रात्रि 12:45 बजे अभियुक्त गुलशन उर्फ अजय को एक तमंचा 315 बोर 4 जिंदा कारतूत सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश के पिता का नाम जसवीर सिंह निवासी ढीढार थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद के निवासी है। बदमाश गुलशन पर थाना कविनगर गाजियाबाद में मुअसं- 302/2017 धारा 25
मुअसं-305/2017 धारा 411/414 भादवि
थाना साहिबाबाद गाजियाबाद में भी
मुअसं 220/2019 धारा 307,504,507,120बी भादवि मुकद्दमा पंजीकृत है और अभी नरौरा थाना प्रभारी ने भी मुअसं-220/2019 धारा  3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत पंजीकृत कर न्यायालय के लिए भेजा।
इस 25000 रुपए के इनामी बदमाश गुलशन को पकड़े ने लिए क्राइम ब्रांच से सुधीर कुमार त्यागी प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम उ•नि• शोकेंद्र सिंह एंव श्योपाल सिंह आदि एंव नरौरा से थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा उ•नि• प्रदीप सिंह का•मोहित कुमार, श्याम सिंह, विक्रांत सिंह रहे।

Thursday, 14 November 2019

केपीसिंह न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ बच्चों के मन में शिक्षक करें राष्ट्रप्रेम का बीजारोपण (डॉ अनीता लोधी)

केपीसिंह न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ
बच्चों के मन में शिक्षक करें राष्ट्रप्रेम का बीजारोपण (डॉ अनीता लोधी)

डिबाई । (उगता सूरज न्यूज)  विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऐन्चोरा में "गंगा बांगर इंटर कॉलेज" के "स्थापना दिवस और बालदिवस 2019"   के सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्यातिथि डॉ अनीता लोधी विधायक डिबाई ने कार्यक्रम में सहभागी छात्र-छत्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के मन से सार्वजनिक अभिव्यक्ति का भय निकलने के लिए उन्हें मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है और विद्यालय के ये कार्यक्रम उन्हें इसका उचित अवसर प्रदान करते हैं।       
उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे पठन पाठन के साथ बालकों के मन में राष्ट्रप्रेम, नैतिकता और मानवीय गुणों का बीजारोपण करें ताकि वे बड़े होकर एक अच्छे नागरिक की भूमिका में अपने परिवार, गांव, डिबाई क्षेत्र और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें। मा. विधायक का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रधनाचार्य श्री अनिल राघव, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण और विद्यालय प्रवन्धक श्रीमती मोनिका राघव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है जो कि हमारे क्षेत्र के लिये ऐसी योग्य, कर्मठ और शुशिक्षित विधायक मिली हैं जो छात्राओं और महिलाओं की शिक्षा के लिये प्रेरणास्रोत है।
                     तदोपरान्त डॉ अनीता लोधी ने मखेना नहर पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और बुलंदशहर में सरकार की ओर से आयोजित 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह" कार्यक्रम में नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया। विशाल रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 250 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

भारत विकास परिषद द्वारा योग शिविर का आयोजन

 भारत विकास परिषद द्वारा योग शिविर का आयोजन  डिबाई (केपीसिंह चौहान)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद डिबाई शाखा ने महेश्...