Thursday, 27 February 2020

आजाद पार्क पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायीं पूर्णतिथि

आजाद पार्क पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायीं पूर्णतिथि

डिबाई(केपीसिंह चौहान)चंद्रशेखर आजाद पार्क निकट पुलिस चौकी पर चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद जी के क्रांतिकारी विचारों एवं देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला !
उपस्थित जनसमूह चंद्रशेखर आजाद जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी
इस मौके पर निरंजन लाल सिंघल, डोरी लाल सिंघल, संदीप गुरु, अशोक अग्रवाल, अंशुल वार्ष्णेय (गुरु), राकेश कुमार, अभिषेक सिन्हा, पिंटू पंडित, संजय सैनी, चमन कुमार, प्रदीप ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए !

Wednesday, 26 February 2020

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर म़ें अभिभावक सम्मेलन का आयोजन,छात्र, छात्राओं द्वारा सास्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर म़ें अभिभावक सम्मेलन का आयोजन,छात्र, छात्राओं द्वारा सास्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम



डिबाई । रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्या अग्रवाल ने की व संचालन रामहरि शर्मा ने किया कार्यक्रम में स्कूल व्यवस्थापक विजय कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूल में टीचर्स द्वारा छात्र छात्राओं को संस्कार देकर अच्छे नागरिक बनाकर देश का नाम रोशन कर सकें
कार्यक्रम में मंच परर स्कूली छात्र छात्राओं ने सास्कृतिक,हसते गाते धूम मचाते,व्यायाम एवं राष्ट्रीय तिरंगे की मीनार बनाकर प्रस्तुति की जिसने सभी का मन मोह लिया। मंचासीन अतिथियों द्वारा अग्रणीय रहे हर्ष,कु०साक्षी,अशिमा,शिवानी व अंजली का उत्साहवर्धन कर पुरूष्कार दियें अभिभावकों से स्कूल की शिक्षा में समस्याओं से अवगत कराने के लिए कहा गया जिससे बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में हो रही कमियों को सुधारा जा सकें गिरराज वार्ष्णेय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विधाभारती अखिल हिन्दू विश्व परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं हैं विधाभारती का कार्य अच्छा नागरिक बनाना, देश की सेवा करना,राष्ट्रप्रेम एवं संस्कार देकर उज्जवल भविष्य बनाना है कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह, तिलक राज साहनी, आवेश वार्ष्णेय, राजेश कुमार आर्य, नरेन्द्र एवं समस्त स्कूली स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहें।
पत्रकार-केपीसिंह चौहान 7505865723
बुलन्द संदेश न्यूज पेपर

Tuesday, 25 February 2020

विधानसभा संयोजक बनायें जाने पर फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

विधानसभा संयोजक बनायें जाने पर फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

डिबाई।भारतीय जनता पार्टी विधानसभा डिबाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजवीर सिंह जिला प्रतिनिधि के प्रतिष्ठान भीमपुर पर अजय कुमार लोधी को विधानसभा डिबाई का संयोजक बनाए जाने पर उन्हें साफा पहनाकर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लड्डू खिलाकर जोरदार स्वागत किया और सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे की पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान देते रहेंगे ताकि पार्टी निरंतर अपना अच्छा प्रदर्शन कर सकें और  भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी का भला हो सके स्वागत करने वालों में हंसराज सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राजवीर सिंह जिला प्रतिनिधि, डॉ0 जितेंद्र लोधी, गोविंद सिंह नेताजी, योगेंद्र सिंह सेक्टर संयोजक, चंद्रपाल सिंह पोस्टमैन, जयप्रकाश  पूर्व मंडल मंत्री, रमेश चंद्र बूथ अध्यक्ष ,भगवती प्रसाद, भागेश्वर लोधी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Monday, 24 February 2020

किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन,एसडीएम को सौंपा किसानों की समस्या का ज्ञापन

किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन,एसडीएम को सौंपा किसानों की समस्या का ज्ञापन

डिबाई(केपीसिंह चौहान) किसान यूनियन की बैठक तहसील प्रांगण में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव कांति प्रसाद शर्मा ने की किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन जिसमें आवारा पशुओं के द्वारा फसलों को नुकसान पंचायत स्तर पर गौशाला निर्माण कर समस्या का समाधान, प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु विकासखंड तहसील स्तर पर कैंप लगाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण करना,60 वर्ष से ज्यादा की उम्र के किसानों को ₹10000 प्रति माह मिले पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को समय पर क्षतिपूर्ति का भुगतान, बिजली की बढ़ी दरों को वापस लिया जाए,किसान की मृत्यु के बाद 20 दिन में वारिसान के नाम भूमि में दर्ज किए जाएं।
मासिक किसान बैठक में ओमप्रकाश मीणा,विशंभर सिंह,भूदेव सिंह,धर्म सिंह, चंद्रभान मीणा,भूप सिंह तहसील अध्यक्ष एवं सैकड़ों किसान मौजूद रहे
पत्रकार-केपीसिंह चौहान(बुलन्द संदेश न्यूज पेपर)7505865723

Wednesday, 19 February 2020

ससमय समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर पुनः काम बन्द हड़ताल की चेतावनी

ससमय समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर पुनः काम बन्द हड़ताल की चेतावनी
डिबाई।अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस नगर शाखा डिबाई में सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर दिनांक 21/1/2020 को नगर पालिका को ज्ञापन दिया जिसमें समस्त सफाई कर्मचारियों ने मांग पूरी ना होने पर दिनांक 20/2/ 2020 से काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी थी किंतु दिनांक 19/2/2020 को अधिशासी अधिकारी डिबाई व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्तालाप में नगर पालिका द्वारा कर्मचारियों की ससमय समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया जिसमें जनसंख्या के अनुसार कर्मचारी की भर्ती कर्मचारियों की भविष्य निधि की मांग कर्मचारियों के लिए आश्रय गृह कर्मचारियों के गलत कटे हुए वेतन की वापसी शासनादेश द्वारा ठेका कर्मचारी की वेतन वृद्धि नियमित कर्मचारियों की धनराशि उपलब्ध कराना इत्यादि शामिल है समझौते में नगर शाखा अध्यक्ष रामकिशोर मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष विजय कुमार व संगठन प्रदेश मंत्री कमल सिंह उपस्थित रहे साथ ही कमल सिंह ने ससमय समस्याओं के निस्तारण नहीं होने पुनः काम बंद हड़ताल की चेतावनी भी दी है

Sunday, 16 February 2020

समारोह का आयोजन कर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का किया स्वागत

समारोह का आयोजन कर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का किया स्वागत 

 डिबाई।(केपीसिंह चौहान) मथुरिया इंटर कॉलेज में भाजपा के समर्पित राजेंद्र उर्फ डैनी भैया ने  नगर व क्षेत्र की जनता में भाजपा की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में हमेशा अहम भूमिका निभाई है वहीं नवनिर्वाचित राजवीर सिंह एडवोकेट को भाजपा के द्वारा जिलाउपाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हमेशा पार्टी के दिशानिर्देशन में  कार्य करूंगा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय ने की स्वागत समारोह में चंद्र पाल सिंह डेरी वाले ,वीरपाल सिंह , रविंद्र सिंह उर्फ डैनी नेत्रपाल सिंह, रामचंद्र प्रधान, नेम सिंह , बी पी सिंह नरोरा, राकेश नरोरा ,अशोक प्रधान , राजू यादव, अनिल मास्टर ,अनार सिंह ब्लॉक प्रमुख डिबाई, विकास वार्ष्णेय, नन्दन पहलवान,जमुनादास प्रधान, गिरीश यादव ,रोशन लाल , तरुण कुमार ,जितेंद्र ,सुरेंद्र पंडित  ,योगेंद्र फौजी ,योगेश, दिनेश ,प्रियकांत एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Saturday, 15 February 2020

अजय सागर बने भाजपा जिला मंत्री

अजय सागर बने भाजपा जिला मंत्री


 डिबाई। भारतीय जनता पार्टी ने डिबाई नगरवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय सागर का जिला कार्यकारिणी हेतु मंत्री पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर डिबाई नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। डिबाई मंडल अध्यक्ष सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता डिबाई विधायक कार्यालय पर उपस्थित हो गए और अजय सागर के नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। उपस्थित जन समूह ने श्री सागर को फूलमालाओं से लाद दिया और मिष्ठान वितरण कर उनका अभिनंदन किया। डिबाई मंडल अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय ने विचार रखते हुए कहा कि सागर इस दायित्व के सर्वथा योग्य व्यक्ति हैं और उनका मनोनयन डिबाई की जनता का सम्मान है। विपिन महेश्वरी पूर्व नगर अध्यक्ष ने कहा कि सागर ज़मीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते रहें। भूपसिंह नेता जी किसान यूनियन ने कहा कि डिबाई क्षेत्र सन 1957 से ही भाजपा का गढ़ रहा है लेकिन जिला स्तर पर इस क्षेत्र की उपेक्षा होती रही है। जिस क्षेत्र ने सर्वाधिक बार जनसंघ और भाजपा की झोली में सीट डाली है उस क्षेत्र से भाजपा ने कभी ज़िला अध्यक्ष नहीं बनाया है। हम शीर्ष नेतृत्व से निवेदन करते हैं कि अगली बार अजय सागर को जिला अध्यक्ष मनोनीत कर डिबाई को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करें। श्री सागर ने बताया  25 वर्ष पूर्व भी वे इस दायित्व को निभा चुके हैं और 25 वर्ष बाद उन्हें पुनः यह दायित्व प्रदान किया गया है। इस अवसर पर डॉ महेश गुप्ता मयंक, संजीव राठी, गिरीश गुप्ता एडवोकेट, चेतराम सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त कर श्री सागर को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध भाजपा कार्यकर्ता पन्नालाल लोधी ने की और कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि पी. पी. सिंह ने किया। अन्य उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में विजयपाल सिंह लोधी पूर्व नगर मंत्री भाजपा, नंदन पहलवान, संतोष गोस्वामी, राजेन्द्र सिंह, पराग गुप्ता, वीरेन्द्र वार्ष्णेय, संदीप वार्ष्णेय गुरु, आशीष वार्ष्णेय पत्रकार, खचेड़ू सिंह प्रधान, रिज़वान अली अल्पसंख्यक मोर्चा, नीलम लोधी,  राहत अली, दुर्वेश कुमार ज़िला प्रतिनिधि भाजपा, रमेश लोधी, चेतराम सिंह किसान मोर्चा, महेन्द्र सिंह, कोमल सिंह लोधी, शिवम गोयल आदि रहे।

भारत विकास परिषद द्वारा योग शिविर का आयोजन

 भारत विकास परिषद द्वारा योग शिविर का आयोजन  डिबाई (केपीसिंह चौहान)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद डिबाई शाखा ने महेश्...